,

अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lawyers stage protest demanding Advocate Protection Bill

चलाया हस्ताक्षर अभियान

प्रतापगढ़। अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर शनिवार को कचहरी परिसर में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को पारित कराने की मांग को लेकर वकीलों ने नारेबाजी की और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

यह प्रदर्शन ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश और जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने संयुक्त रूप से की।

आयोजित आमसभा में वक्ताओं ने कहा कि देशभर में अधिवक्ताओं पर लगातार प्राणघातक हमले हो रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस कानून नहीं बनाया गया है। इसलिए केंद्र सरकार से संसद के शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक पारित कराने की मांग की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रतापगढ़ सहित प्रदेश और देश के कई हिस्सों में अधिवक्ताओं पर हमले चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि आगामी यूपी बार काउंसिल चुनाव में ऐसे अधिवक्ताओं को प्रतिनिधि बनाया जाना चाहिए जो विधेयक के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।

राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश ने बताया कि प्रदेशभर में जिला और तहसील स्तर पर अधिवक्ताओं से संपर्क कर अधिवक्ता सुरक्षा कानून के समर्थन में आंदोलन को तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र ने की, जबकि संचालन का कार्य जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने संभाला।

सभा के अंत में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र