,

खंडवा: मोहम्मद से बने महादेव, महादेवगढ़ मंदिर में अपनाया सनातन धर्म

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

खंडवा: खंडवा के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में देवउठनी एकादशी के दिन एक मुस्लिम युवक ने मोहम्मद से महादेव बनकर सनातन धर्म को अपनाया। युवक ने कहा कि वह पूर्ण आस्था से, बिना किसी दबाव के, सनातनी परंपरा को अपना रहा है। अमलपुरा निवासी मोहम्मद ने मंदिर में पहुंचकर पंडित प्रमोद खेड़े के सानिध्य में दशविधि स्नान, मुंडन संस्कार और शुद्धिकरण के बाद महादेव नाम ग्रहण किया। गाय के गोबर, गोमूत्र, गंगाजल, दूध, दही, पंचामृत, तुलसी और हल्दी के उबटन से शुद्धिकरण की रस्म पूरी की गई। इसके बाद उन्होंने भोलेनाथ का अभिषेक और आरती कर “महादेवगढ़ वाले महाकाल की जय” और “आई लव महादेव” के नारे लगाए। इस अवसर पर पहले इमाम के बेटे मुस्तफा, जिन्होंने पहले मारुति नंदन नाम से सनातन धर्म अपनाया था, उन्होंने भी गंगाजल से महादेव का स्नान करवाया।

कार्यक्रम में अतुल अग्रवाल, अशोक पालीवाल, आशुतोष सोनी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अशोक पालीवाल ने बताया कि इस वर्ष अब तक 14 युवाओं की घर वापसी और 30 से अधिक बहनों ने हिंदू युवाओं से विवाह कर सनातन धर्म स्वीकार किया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…