,

इंदौर: विभागीय जांच के दौरान एसीपी ऑफिस में हंगामा, महिला आरक्षक से मारपीट — सिपाही की पत्नी पर केस दर्ज

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर : राजेंद्र नगर स्थित एसीपी कार्यालय में मंगलवार को विभागीय जांच के दौरान अचानक हंगामा हो गया। जांच के लिए आई एक महिला आरक्षक पर एक सिपाही की पत्नी ने हमला कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दोनों को अलग किया।

राजेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विजय चौहान की पत्नी मंजू ने पति पर भरण-पोषण न देने और प्रेम संबंधों में लिप्त होने के आरोप लगाए थे। इसी शिकायत पर विभागीय जांच चल रही थी। मंगलवार को आजाद नगर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक जया बघेल के बयान दर्ज होने थे।

जब जया बघेल एसीपी ऑफिस में बयान दे रही थीं, तभी मंजू वहां पहुंच गई। मंजू ने जया को देखकर गुस्से में आकर उनके साथ हाथापाई कर दी और पति से बातचीत करने पर धमकी भी दी।

पति-पत्नी का पुराना विवाद

सिपाही विजय चौहान ने बताया कि उनका पत्नी से विवाद पिछले सात साल से चल रहा है। पत्नी की शिकायतों के कारण पहले भी उनका तबादला हो चुका है। वर्तमान में वे राजेंद्र नगर पुलिस लाइन में रहते हैं। इसी वजह से फिर से शिकायत की गई और विभागीय जांच शुरू हुई।

जांच के दौरान हुए इस विवाद पर अधिकारियों ने मंजू को कड़ी चेतावनी दी है, जबकि जया बघेल की शिकायत पर मंजू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से