Indore news: इंदौर में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का भाजपा सरकार पर हमला, नगर निगम पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

Indore news: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज इंदौर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश सरकार और इंदौर नगर निगम परिषद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शहर के विकास कार्यों और वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल खड़े किए।

प्रेस वार्ता के दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी टीम करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि बीआरटीएस निर्माण में भारी राशि खर्च की गई और अब उसे तोड़ा जा रहा है, जो जनता के पैसे की बर्बादी है। एलिवेटेड ब्रिज के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने 6.30 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ब्रिज का प्रस्ताव रखा था, जिसे भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया, लेकिन अब उसी परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा स्वीकृति दी जा रही है। उन्होंने इंदौर के नौ विधायकों और एक सांसद के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए।

सज्जन सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे भावनात्मक मुद्दों के माध्यम से जनता को भ्रमित करते हैं। उन्होंने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन को लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य सार्वजनिक योजनाओं से महात्मा गांधी का नाम हटाना है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय रुपये के मूल्य में गिरावट को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव दोनों ने ही मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी हैं, लेकिन स्थिति यह है कि अधिकारी न तो मंत्रियों की सुनते हैं और न ही महापौर की, जो शासन व्यवस्था की गंभीर विडंबना को दर्शाता है।

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर में पांच लाख से अधिक और भोपाल में चार लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उनके अनुसार यह एक सोची-समझी रणनीति है और आगामी चुनावों से पहले इन नामों को दोबारा जोड़ा जाएगा।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे