Indore news: नकली नोट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चलता था सौदा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Indore news: इंदौर क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के कारोबार से जुड़े एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए नकली नोटों की खरीद-फरोख्त में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 45 नकली नोट, एक प्रिंटर और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल जब्त किया है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के निर्देशन में टीम ने बाणगंगा निवासी अंकित बोरासी को पकड़ा। इससे पहले इस मामले में ऋषिकेश टोंडे, वंश केथवास, रितेश नागर और अंकुश यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने अंकित की भूमिका उजागर की थी। पुलिस के अनुसार अंकित के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

इंस्टाग्राम से तय होती थी डील
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम के माध्यम से गुजरात के एक युवक से संपर्क किया था। बातचीत में 50 हजार रुपये के नकली नोट के बदले 20 हजार रुपये लेने की डील तय हुई थी। इसी युवक ने नकली नोट छापने की प्रक्रिया और उपयोग होने वाले केमिकल की जानकारी भी दी थी।

दो लाख रुपये के नकली नोट मंगवाए
पुलिस का कहना है कि गिरोह ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के नकली नोट मंगवाए थे, जिनकी डिलीवरी झाबुआ के आसपास कराई गई थी। इसके बाद आरोपियों ने इन नोटों को बाजार में चलाने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही क्राइम ब्रांच को सूचना मिल गई और कार्रवाई कर गिरोह को पकड़ लिया गया।

गुजरात के तस्कर की तलाश जारी
नकली नोट गुजरात के जिस युवक के जरिए इंदौर पहुंचे थे, उसकी तलाश अभी जारी है। क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर उसकी लोकेशन और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने के बाद पूरे गिरोह से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे