इंदौर: डॉक्टर हरि सिंह रघुवंशी 12 घंटे में सुरक्षित बरामद, मोबाइल ऐप और संदिग्ध व्यक्ति की जांच जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल

इंदौर: रहने वाले डॉक्टर हरि सिंह रघुवंशी के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता फैल गई। डॉक्टर सोमवार सुबह इंदौर से अपनी कार में गुजरात के आनंद के लिए रवाना हुए थे, लेकिन देर रात तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। लगातार फोन करने के बावजूद जवाब न मिलने पर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने डॉक्टर के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की तो वह लगातार मुंबई में दिखाई दे रही थी, जिससे संदेह पैदा हुआ। जांच में पता चला कि डॉक्टर यात्रा के दौरान एक मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करते थे, जिसके जरिए वे किसी अन्य व्यक्ति के साथ कार साझा कर सकते थे।

रास्ते में कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर के साथ एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे संदिग्ध माना जा रहा है। डॉक्टर की कार अंतिम बार राजगढ़ के एक रेस्टोरेंट में दिखाई दी और बाद में बड़ोदरा के पास रुमाल चौकी के पास मिली।

इंदौर पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर डॉक्टर को सुरक्षित बरामद कर लिया। हालांकि इस दौरान डॉक्टर के मोबाइल से कुछ संदिग्ध लेनदेन भी दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच अभी जारी है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल डॉक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं और मामले की जांच मोबाइल एप्लिकेशन तथा संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। परिजन राहत की सांस लेते हुए डॉक्टर को बड़ोदरा से इंदौर वापस लाने के लिए रवाना हो गए हैं।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक