इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से अनोखा रिसेप्शन: दूल्हा-दुल्हन ऑनलाइन जुड़े

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कर्नाटक: हुबली में एक बेहद अनोखी घटना देखने को मिली, जहां शादी का रिसेप्शन बिना दूल्हा-दुल्हन के ही आयोजित करना पड़ा। वजह थी—इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का आखिरी समय में रद्द हो जाना। जोड़ा समय पर हुबली नहीं पहुंच सका, इसलिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह में हिस्सा लिया। इस डिजिटल रिसेप्शन की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

कैसे हुआ ऑनलाइन रिसेप्शन?

हुबली की मेधा क्षीरसागर और भुवनेश्वर के संगम दास (दोनों बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर) ने 23 नवंबर को भुवनेश्वर में विवाह किया था। 3 दिसंबर को मेधा के मायके हुबली में रिसेप्शन रखा गया था। परिवार ने ‘गुजरात भवन’ में पूरी तैयारी कर ली थी।

दूल्हा-दुल्हन ने 2 दिसंबर को भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर बेंगलुरु से हुबली की फ्लाइट बुक की थी। कुछ रिश्तेदारों ने भुवनेश्वर से मुंबई और वहां से हुबली तक का सफर तय करने की योजना बनाई थी। लेकिन 2 दिसंबर की सुबह से ही उड़ानों में भारी देरी शुरू हुई और 3 दिसंबर की सुबह फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिल गई। इससे दोनों का हुबली पहुंचना असंभव हो गया। दोनों ने मजबूरी में भुवनेश्वर से ऑनलाइन ही रिसेप्शन में शामिल होकर मेहमानों से बात की। उधर, हॉल में रखी दूल्हा-दुल्हन वाली कुर्सियों पर मेधा के माता-पिता बैठे और समारोह पूरा कराया।

दुल्हन की मां हुई भावुक

मेधा की मां ने बताया—
“शादी के बाद हमने 2 और 3 दिसंबर को रिसेप्शन प्लान किया था। सभी रिश्तेदार पहुंच चुके थे। तड़के पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है। बहुत दुख हुआ, पर मेहमानों को बुला लिया था, इसलिए कार्यक्रम भी रद्द नहीं कर सकते थे। सभी से सलाह करके ऑनलाइन रिसेप्शन आयोजित किया।”

इंडिगो फ्लाइट संकट ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

इंडिगो की लगातार उड़ानें रद्द होने से देशभर के यात्रियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL के अनुसार, दिल्ली से इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें शुक्रवार मध्यरात्रि तक रद्द कर दी गई हैं। सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे, किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई तो कोई अपने बच्चों के स्कूल कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका। अन्य एयरलाइंस ने टिकटों के दाम भी अचानक बढ़ा दिए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र