,

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

IndiGo Airlines

BY: Yoganand Shrivastva

IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज से सफर महंगा हो गया है। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया है। नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई हैं, जिससे टिकट की कुल कीमत में बढ़ोतरी होगी।

एयरलाइन के अनुसार, बढ़ी हुई लागत को संतुलित करने के लिए दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज में संशोधन किया गया है। इसका सीधा असर यात्रियों द्वारा चुकाई जाने वाली अंतिम टिकट कीमत पर पड़ेगा।

दूरी के अनुसार तय किया गया नया सरचार्ज

IndiGo Airlines नई व्यवस्था के तहत घरेलू उड़ानों में यात्रा दूरी के आधार पर अलग-अलग फ्यूल सरचार्ज लागू किया गया है। 500 किलोमीटर तक की उड़ानों पर 375 रुपये, 501 से 1000 किलोमीटर तक 600 रुपये, 1001 से 1500 किलोमीटर तक 900 रुपये, 1501 से 2000 किलोमीटर तक 1150 रुपये और 2000 किलोमीटर से अधिक दूरी की उड़ानों पर 1300 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा।

IndiGo Airlines एयरलाइन ने विभिन्न दूरी श्रेणियों में 100 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इससे लंबी दूरी के रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक भुगतान करना होगा।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख रूटों पर बढ़ा खर्च

IndiGo Airlines नई दरों के बाद दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरु, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-कोलकाता जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक फ्यूल सरचार्ज देना होगा। दिल्ली-मुंबई रूट पर 900 रुपये और दिल्ली-बेंगलुरु व दिल्ली-चेन्नई रूट पर 1150 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लागू होगा।

इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। एयरलाइन का कहना है कि वैश्विक स्तर पर ईंधन लागत में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय केवल बेस किराया नहीं, बल्कि फ्यूल सरचार्ज, टैक्स और अन्य शुल्क जोड़कर बनने वाली कुल कीमत पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Read this: Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…