,

Banda News: बांदा में 12 साल से राशन कार्ड का इंतजार, दिव्यांग बृजभूषण ने प्रशासन से लगाई गुहार

Banda News

Report: Laxmikant tiwari

Banda News नरैनी तहसील क्षेत्र के स्योढ़ा गांव निवासी दिव्यांग बृजभूषण पिछले करीब 12 वर्षों से राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2014 से लगातार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर राशन कार्ड बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अपनी फरियाद लेकर वह एक बार फिर बांदा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से सरकारी राशन का लाभ दिलाने की गुहार लगाई।

आर्थिक तंगी के बीच पेंशन भी आठ-नौ महीने से बंद

Banda News बृजभूषण के मुताबिक उनके पास आय का कोई नियमित साधन नहीं है। आसपास के कुछ लोग मदद कर देते हैं, जिससे किसी तरह भोजन का इंतजाम हो पाता है। उन्होंने बताया कि सरकार से मिलने वाली करीब एक हजार रुपये की पेंशन भी पिछले आठ-नौ महीने से नहीं मिली है। ऐसे में आर्थिक स्थिति बेहद कठिन बनी हुई है।

बृजभूषण का कहना है कि राशन कार्ड बन जाने से उन्हें सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सकेगा और परिवार के सामने भोजन की परेशानी कुछ कम हो सकती है।

प्रशासन ने लिया प्रार्थना पत्र, त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

Banda News बृजभूषण की फरियाद सुनने के बाद नगर मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र ने उनका प्रार्थना पत्र लिया और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब करीब 12 साल से राशन कार्ड की उम्मीद लगाए बैठे बृजभूषण को प्रशासनिक कार्रवाई के बाद राहत कब तक मिलती है, इस पर नजर बनी हुई है।

Read this: Aaj ka Mausam: 17 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…