,

41 साल बाद भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला: एशिया कप 2025 का फाइनल होने वाला है रोमांचक

- Advertisement -
Ad imageAd image
41 साल बाद भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला: एशिया कप 2025 का फाइनल होने वाला है रोमांचक

BY: MOHIT JAIN

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला इस बार बेहद खास है। 41 साल बाद भारत और पाकिस्तान इस महा-टकराव में आमने-सामने होंगे। भारत पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को नाटकीय 11 रनों से हराकर अंतिम चरण में जगह बनाई।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शुरुआत में कुछ कमजोरियां दिखाई, जिससे लग रहा था कि बांग्लादेश इस सुपर 4 मुकाबले में आसानी से जीत सकता है। लेकिन जैसे ही बांग्लादेश की टीम दबाव में आई, पाकिस्तान ने इसका पूरा फायदा उठाया। अंतिम ओवर में बांग्लादेश को 18 रन चाहिए थे, जिसमें तीन छक्के लगाना थे। हालांकि, अंतिम बल्लेबाज रिषाद हुसैन केवल एक छक्का ही लगा सके और पाकिस्तान ने मुकाबला 11 रनों से जीत लिया।

पाकिस्तान की रणनीति और गेंदबाजी का जादू

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135/8 का मामूली स्कोर बनाया। लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं साइं आयुब ने चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनकी सामूहिक मेहनत ने बांग्लादेश को पीछे छोड़ दिया।

भारत का अजेय रिकॉर्ड

भारत ने पहले ही बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। सुर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम अब तक लगातार जीत के साथ अजेय बनी हुई है। भारत ने ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में पाकिस्तान को दो बार हराया है, जिससे टीम फाइनल में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

एशिया कप इतिहास में भारत की फाइनल यात्रा

  • 1984: श्रीलंका, राउंड-रॉबिन
  • 1988: श्रीलंका, भारत ने 6 विकेट से जीता
  • 1990-91: श्रीलंका, भारत ने 7 विकेट से जीता
  • 1995: श्रीलंका, भारत ने 8 विकेट से जीता
  • 1997: श्रीलंका, श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता
  • 2004: श्रीलंका, श्रीलंका ने 25 रन से जीता
  • 2008: श्रीलंका, श्रीलंका ने 100 रन से जीता
  • 2010: श्रीलंका, भारत ने 81 रन से जीता
  • 2016: बांग्लादेश, भारत ने 8 विकेट से जीता
  • 2018: बांग्लादेश, भारत ने 3 विकेट से जीता
  • 2023: श्रीलंका, भारत ने 10 विकेट से जीता

इस बार, फाइनल का रोमांच बढ़ गया है क्योंकि दोनों टीमों के बीच लंबे समय के बाद यह महामुकाबला होगा। दर्शक इस मैच के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी

02August 2026 Horoscope : कारोबार और नौकरी पर जानिए सितारों की चाल

02August 2026 Horoscope: मेष राशि 02August 2026 Horoscope: आज मेष राशि वालों