India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

BY: MOHIT JAIN

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी थी। इस बार भी जीत के हीरो बने अभिषेक शर्मा, जिन्होंने अपने बल्ले से पाकिस्तान की गेंदबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया।

पाकिस्तान की पारी – फरहान का अर्धशतक, बाकी हुए फेल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कमजोर रही। फखर जमान 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

  • साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की जिम्मेदार पारी खेली।
  • उनके साथ सैम अयूब ने 21 रन जोड़े और दोनों के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई।
  • मोहम्मद नवाज (21) और सलमान अली आगा (17) कुछ योगदान दे पाए।
  • आखिर में फहीम अशरफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाकर स्कोर को 171 तक पहुंचाया।

भारत की ओर से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

अभिषेक शर्मा का धमाका, गिल ने निभाया साथ

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बना दिया।

  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 39 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले।
  • शुभमन गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन की क्लासिक पारी खेली। उन्होंने 8 चौके लगाए और अभिषेक के साथ 105 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल पाए, जबकि संजू सैमसन 13 रन बनाकर चलते बने। लेकिन अंत में तिलक वर्मा (30*) और हार्दिक पंड्या (7*) ने टीम को जीत दिला दी।

भारत की जीत से टूर्नामेंट में बढ़ा आत्मविश्वास

भारत ने सिर्फ 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की। यह एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर भारत की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में मजबूत शुरुआत की और फैंस को एक बार फिर जश्न का मौका दिया।

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक