,

India on Iran Israel conflict: ईरान-इजरायल तनाव पर भारत सतर्क, पीएम मोदी ने बहरीन-सऊदी से की चर्चा

- Advertisement -
Ad imageAd image
India on Iran Israel conflict

India on Iran Israel conflict: मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल समेत यूएई, बहरीन, कतर और कुवैत जैसे देशों को निशाना बनाया है। इस संघर्ष ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को अस्थिरता की स्थिति में ला दिया है।

India on Iran Israel conflict: पीएम मोदी ने बहरीन और सऊदी नेतृत्व से की बातचीत

ताजा घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बहरीन के किंग Hamad bin Isa Al Khalifa से फोन पर चर्चा की। इसके अलावा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री Mohammed bin Salman से भी संवाद किया गया।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम पर विशेष ध्यान देने की बात उठाई।

India on Iran Israel conflict: इजरायल और यूएई के नेताओं से भी संवाद

India on Iran Israel conflict

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu से भी फोन पर बातचीत की थी। भारत ने क्षेत्र में शत्रुता समाप्त करने और जल्द शांति बहाली की अपील दोहराई।

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan से हुई चर्चा में प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी आलोचना की और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां की सरकार का आभार भी जताया। भारत ने साफ किया कि वह क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और संवाद आधारित समाधान का समर्थक है।

India on Iran Israel conflict: कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की आपात बैठक

मध्य पूर्व में गहराते संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर Cabinet Committee on Security (CCS) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में रक्षा मंत्री Rajnath Singh, गृह मंत्री Amit Shah, विदेश मंत्री S. Jaishankar और वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman मौजूद रहीं।

बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था और भारत की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

India on Iran Israel conflict: भारत का रुख- शांति और स्थिरता पर जोर

भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह हिंसा और संघर्ष के बजाय कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देता है। सरकार लगातार खाड़ी देशों के संपर्क में बनी हुई है ताकि भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल हो।

read also: Horoscope: 03-03-26

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति