भारत, वैश्विक निवेश के लिये प्रतिनिधि देश है : सुश्री जैकलीन मुकन्गिरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India is a representative country for global investment: Ms. Jacqueline Mukangira

भारत वैश्विक निवेश के लिये प्रतिनिधि देश है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विशेष रूप से मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश के लिये असीम संभावनाएं बनी हैं। जुलाई 2018 में प्रधानमंत्री श्री मोदी रवांडा आए थे। उसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापार, वाणिज्य, उद्योग में सहभागिता बढ़ी है। दोनों देशों के मधुर संबंध है। रक्षा, कृषि, अधोसंरचना के क्षेत्र में अधिक संभावनाएं है। रवांडा के राष्ट्रपति ने भी 5 बार भारत की यात्रा की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मैं आभारी हूँ कि उन्होंने हमें आमंत्रित कर हमारे देश का सम्मान बढ़ाया है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दूसरे दिन मंगलवार को कंट्री सेशन में रवांडा प्रतिनिधि सुश्री जेकलीन मुकन्गिरा ने ये विचार व्यक्त किये। सत्र के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रशंसा की तथा कहा कि हमारा देश भारत और मध्यप्रदेश के साथ व्यापार, वाणिज्य एवं औद्योगिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है। सत्र में 9 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें नार्वे, जिम्बाब्वे, थाईलेंड, नेपाल, रवांडा, पोलेंड, लूसोथो, फिजी और साउथ अफ्रीका के प्रतिनिधि शामिल हुए।

पौलेंड के प्रतिनिधि श्री सेबेस्टीयन डुबोलोस्की ने कहा कि मैं भोपाल (मध्यप्रदेश) में हुए सत्कार से अभिभूत हूँ। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत में सबकुछ मुमकिन है। गत वर्ष श्री मोदी पौलेंड गये थे। उसके बाद से वहां विकास के नए अवसर खुले है। पोलेंड में व्यापार और निवेश करना अत्यंत आसान है।

फिजी के प्रतिनिधि श्री जगन्नाथ सामी ने कहा कि भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते है। फिजी एक छोटा हिन्दुस्तान है। इस रिश्ते की शुरूआत वर्ष 1879 में हुई जब भारत से 60 हजार व्यक्ति गन्ने की खेती करने फिजी आए, उनमें से 40 हजार व्यक्ति यहीं रह गये। आज भी फिजी की जनसंख्या में 33 प्रतिशत अनिवासी भारतीय हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री मोदी फिजी आए थे। भारत द्वारा फिजी में 100 बिस्तरीय आधुनिक चिकित्सालय बनबाया जा रहा हैकृषि, ऊर्जा, वन, स्वास्थ्य, विनिर्माण, मत्स्य पालन, खनन आदि क्षेत्रों में दोनों के बीच व्यापार व्यवसाय और निवेश की बड़ी संभावनाएं है।

लैसोथो की प्रतिनिधि सुश्री लेबोहेंग वेलेंटीन ने कहा कि टैक्सटाईल और नवकरणीय ऊर्जा में मध्यप्रदेश की सहभागिता महत्वपूर्ण है। नार्वे के प्रतिनिधि श्री एरिक गुडब्रांड ने कहा कि यह विश्व सभ्यता को भारत का अमूल्य योगदान है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ की सराहना करते हुए कहा कि विश्व का अद्भुद आयोजन है। मैने भी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ लिया है। जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। इस दिशा में हम कार्य करने के इच्छुक है।

नेपाल के प्रतिनिधि डॉ. शंकर प्रसाद ने कहा कि उज्जैन से विक्रम संवत का प्रारंभ हुआ। आज भी नेपाल में अंग्रेजी (ग्रेगेरियन) कैलेण्डर नहीं बल्कि विक्रम संवद् प्रचलन में है। यह भारतीय संस्कृति के प्रति हमारी अटूट आस्था को प्रकट करता है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग श्री पशुपतिनाथ काडमांडू नेपाल में है। नेपाली और हिन्दी दोनों भाषाएं संस्कृत से निकली है। नेपाल बुद्ध सर्किट, रामायण सर्किट का हिस्सा है और अब शिव सर्किट का भी हिस्सा बनने वाला है। नेपाल में बनी चीजें ड्यूटी-फ्री और कोटा-फ्री है। यहां आने के लिये पासपोर्ट और वीजा नहीं लगता है। नेपाल के साथ भारत और मध्यप्रदेश के व्यापार और निवेश को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

साउथ अफ्रीका के प्रतिनिधि श्री केथुशेलो ने कहा कि भोपाल अतुलनीय भारत का हृदय है। भारत और साउथ अफ्रीका के बहुत अच्छे व्यापार संबंध है। वर्तमान में छोटी-बड़ी लगभग 100 भारतीय कम्पनियां साउथ अफ्रीका में कार्य कर रही हैं। जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन अत्यंत प्रेरणादायी था। तकनीकी और टैक्सटाइल के क्षेत्र में साउथ अफ्रीका मध्यप्रदेश के साथ कार्य करने के लिये उत्सुक है।

READ ALSO: बेटे भाग्य से और बेटियां सौभाग्य से मिलती हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

26 फरवरी 2025: राशि अनुसार भविष्यवाणी

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे