INDIA अलायंस का हल्ला बोल, राहुल-खड़गे की अगुवाई में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन- ‘बजट सिर्फ अपने सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार बजट पेश किया। जिसमें किसान, युवा, महिला और गरीबों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। वहीं इस बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज दिए जाने का एलान भी किया गया। जिस पर विपक्ष लामबंद नजर आ रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को विकसित बनाने के लिए पैकेज देना ठीक है लेकिन अन्य राज्यों के लिए क्या दिया गया। यह अन्य राज्यों के साथ पक्षपातपूर्ण है। इसी को देखते हुए आज विपक्षी सांसदों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार द्वारा सदन में पेश किए गए बजट 2024-25 को लेकर हल्ला बोला है।

INDIA गठबंधन के नेताओं ने संसद में ‘भेदभावपूर्ण’ केंद्रीय बजट 2024 का विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और यूपी के कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद अखिलश यादव, कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, डीएमके के सांसद जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

केंद्र पर जमकर भड़के अखिलश यादव

वहीं इस मौके पर सपा सुप्रीमो अखिलश यादव ने कहा,  “समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं…उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था, दिल्ली का लाभ लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है या लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया उसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है… विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले उत्तर प्रदेश और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी।”

सहयोगियों को खुश करने वाला है यह बजट- कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय बजट पर कहा, “बजट में कोई न्याय नहीं मिला है, तो न्याय दिलाने के लिए हम लड़ रहे हैं…” विरोध प्रदर्शन में शामिल खड़गे ने आगे कहा, “यह बजट सिर्फ अपने सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए है… उन्होंने किसी को कुछ नहीं दिया।”

मोदी जी का कुर्सी बचाओ बजट- कांग्रेस

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय बजट के विरोध पर कहा, \”ये मोदी जी का कुर्सी बचाओ बजट है, सत्ता बचाओ बजट है, बदला लो बजट है। इस बजट से देश के 90% राज्य और 90% से अधिक लोग अलग-थलग कर दिए गए हैं। बजट भाजपा की सत्ता बचाने के लिए नहीं हो सकता, देश की जनता की भलाई के लिए होना चाहिए। मोदी सरकार का बजट केवल और केवल भाजपा की सत्ता बचाओ बजट बनकर रह गया है।\”

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य- शिवसेना (UBT)

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, \”यह विरोध बजट में भेदभाव के खिलाफ है। सभी विपक्षी शासित राज्यों को नजरअंदाज किया गया है… हमने कल बजट में \’प्रधानमंत्री महाराष्ट्र विरोधी योजना\’ दिखाई दी। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य है, फिर भी हमें बदले में अपना हिस्सा नहीं मिलता…\”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार