सोनभद्र में गर्म छोले के पानी में गिरने से मासूम की मौत, दो साल पहले बहन भी बनी थी गर्म दाल का शिकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

सोनभद्र — उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले में एक हृदयविदारक हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की जान चली गई। वह घर में छोले उबालने के लिए रखे गर्म पानी के भगोने में गिर गई थी। परिजन जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक देर हो चुकी थी। सबसे दुखद बात यह है कि इसी परिवार की एक अन्य बच्ची की दो साल पहले गर्म दाल गिरने से मौत हो गई थी।

खेलते-खेलते पहुँच गई गर्म भगोने तक

जानकारी के अनुसार, झांसी मूल निवासी शैलेन्द्र सोनभद्र के दुद्धी बाजार में ठेला लगाकर गोलगप्पे और चाट बेचते हैं। शुक्रवार की सुबह रोज की तरह वे छोले बनाने की तैयारी कर रहे थे। घर के बाहर चूल्हे पर भगोना चढ़ा हुआ था और मटर गर्म हो रही थी। इसी दौरान उनकी डेढ़ साल की बेटी प्रिया खेलते-खेलते चूल्हे के पास पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने से गर्म पानी के भगोने में जा गिरी।

झुलसी हालत में अस्पताल ले जाया गया

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर घरवाले दौड़े और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को ज़िला अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अगले दिन परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कनहर नदी के तट पर कर दिया।

पहले भी हो चुकी थी ऐसी त्रासदी

इस परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा हादसा है। शैलेन्द्र ने बताया कि दो साल पहले उनकी बड़ी बेटी सौम्या की भी गर्म दाल गिरने से मृत्यु हो गई थी। वह उस समय महज दो साल की थी। सौम्या की मौत ने ही परिवार को गहरा सदमा दिया था और अब एक और मासूम बेटी की असमय मौत से परिजन टूट चुके हैं।

पुलिस ने की पुष्टि, हादसा माना गया

दुद्धी थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें पहले नहीं दी गई थी, लेकिन स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था।

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई