सिंगरौली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, चालक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Suresh Kumar

सिंगरौली: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने कहर बरपाया। बधौरा क्षेत्र के मांडा थाना अंतर्गत गढाखाड़ अमिलिया पेट्रोल टंकी के पास एक कोयले से भरा ट्रेलर (हाईवा) ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हादसे का कारण बनी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बाइक चालक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन