रतलाम में बेटे ने ही उड़ाया पिता का घर, ₹18 लाख की चोरी का हुआ सनसनीखेज खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे

रतलाम। आर्थिक तंगी और कर्ज़ के दबाव में एक बेटे ने ऐसी हरकत कर दी जिसने पूरे शहर को चौंका दिया। शुभ विहार कॉलोनी में हुई ₹18 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि फरियादी का खुद का बेटा निकला।

घटना का खुलासा
स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को चांदमल जैन (60 वर्ष) निवासी शुभ विहार कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर घर की छत के रास्ते अंदर घुसा और ₹38 हजार नकद तथा सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गया। चोरी गए माल की कुल कीमत करीब ₹18-20 लाख बताई गई।

पुलिस की जांच में आया चौंकाने वाला सच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच के बाद संदेह का दायरा फरियादी के बेटे सिद्धार्थ जैन (24 वर्ष) तक पहुंचा। पूछताछ में सिद्धार्थ ने अपराध कबूल कर लिया।

आर्थिक तंगी बनी वजह
सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि वह भारी कर्ज़ में डूबा था और आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। इसी कारण उसने अपने ही घर को लूटने की योजना बनाई। घटना की रात वह छत से नीचे उतरा और अलमारी से ₹38 हजार नकद व सोने के जेवर (2 कंगन, 2 चूड़ियां, 3 चैन, 1 बाली, 2 पेंडल और 1 अंगूठी) निकाल लिए।

सबूत मिटाने की कोशिश
चोरी के बाद पकड़े जाने के डर से सिद्धार्थ ने सारे जेवर गलाकर 78 ग्राम की दो सोने की डल्लियां बना लीं। पुलिस ने दोनों डल्लियां और दो चैनें बरामद कर ली हैं, जिनकी कीमत करीब ₹18 लाख बताई गई है। फरियादी पिता चांदमल जैन ने भी इन वस्तुओं की पहचान कर ली।

इनाम की घोषणा और कार्रवाई
घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी रतलाम ने ₹10,000 का इनाम देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि चोरी की जानकारी देने पर खुद चांदमल जैन ने पहले ₹50 हजार और बाद में ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था, लेकिन अंततः चोर उनका अपना बेटा निकला।

- Advertisement -
Ad imageAd image

bokaro : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

रिपोर्ट- संजीव कुमार bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

Report by: Danveer Singheni Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को

Korba Encroachment Action: मुडापार में कबाड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Korba Encroachment Action: सुबह से चली प्रशासन की कार्रवाई, कई अवैध कब्जे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी