नागपुर में पैसों की लालच में मासूम की हत्या: पिता के दोस्तों ने ही किया अपहरण और कत्ल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। छठी कक्षा के छात्र जीत युवराज सोनकर का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कांड उसके पिता के ही तीन दोस्तों ने अंजाम दिया और बाद में वे पिता के साथ मिलकर बच्चे की तलाश का नाटक भी करते रहे।

कैसे सामने आया मामला?

सोमवार को जीत रोज की तरह स्कूल गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत खापरखेड़ा थाने में दर्ज कराई। अगले दिन सावनेर तहसील के चनकापुर इलाके में एक बकरी चराने वाले को झाड़ियों में बोरी में बंद शव मिला। पहचान करने पर पुष्टि हुई कि शव जीत का ही है।

शव पर सिर और आंखों के पास गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर जीत के पिता के एक करीबी दोस्त को हिरासत में लिया। पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने बताया कि इस वारदात के पीछे राहुल पाल नामक युवक मास्टरमाइंड है। उसके साथ यश वर्मा और अरुण भारतीय भी शामिल थे।

राहुल और जीत के पिता युवराज सोनकर के बीच पिछले कई सालों से दोस्ती थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने यह खौफनाक योजना बनाई।

फिरौती के लिए रची साजिश

आरोपियों को जानकारी मिली थी कि युवराज ने हाल ही में करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा किया है। इसी लालच में उन्होंने जीत का अपहरण किया और पिता से 5 लाख रुपये वसूलने की योजना बनाई।

हत्या और लाश को ठिकाने लगाने की कहानी

15 सितंबर को तीनों आरोपियों ने जीत का अपहरण किया और पूरे दिन उसे शहर में इधर-उधर घुमाते रहे। बाद में कार के अंदर ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर चनकापुर की झाड़ियों में फेंक दिया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद भी तीनों आरोपी पिता के साथ मिलकर बच्चे की तलाश में घूमते रहे, ताकि उन पर शक न हो।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने राहुल पाल, यश वर्मा और अरुण भारतीय को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में