,

खंडवा में अवैध संबंध के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, पति और साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY: Yoganand Shrivastva

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अवैध संबंधों को लेकर एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक युवक की बेरहमी से बेल्ट और लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पहचान देवीराम (35) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी महिला का पति और उसका साला हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रात के अंधेरे में हुआ हमला

घटना सोमवार रात लगभग 3 बजे की है। देवीराम, जो कि गांव की भजन मंडली में ढोलक बजाने का काम करता था, एक विवाहित महिला से मिलने उसके घर गया था। तभी महिला का पति और उसका साला, जो पहले से ही मौके पर घात लगाकर बैठे थे, देवीराम को पकड़कर घर के आंगन में एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद दोनों ने करीब एक घंटे तक बेल्ट और लकड़ी से उसकी पिटाई की।

चीखें सुनकर भाई ने बचाया, लेकिन जान न बच सकी

देवीराम की दर्दनाक चीखें सुनकर उसकी मां ने उसके बड़े भाई महेंद्र को जगाया। महेंद्र मौके पर पहुंचा और किसी तरह भाई को छुड़ाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायल अवस्था में कुछ ही देर बाद देवीराम ने दम तोड़ दिया। उसके शरीर पर गहरे घाव और चोट के निशान पाए गए हैं।

पहले से चल रहा था शक

पुलिस जांच में सामने आया है कि देवीराम का आरोपी की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध था। चंदन (परिवर्तित नाम) ने कई बार देवीराम को चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर चंदन ने अपने साले भगवानदीन (परिवर्तित नाम) को बुलाया और दोनों ने मिलकर योजना बनाई।

चार दिन तक रखा पहरा

दोनों आरोपियों ने लगातार चार दिन तक नजर रखी। तीन दिन तक देवीराम नहीं आया, लेकिन चौथे दिन जैसे ही वह महिला से मिलने पहुंचा, उन्होंने उसे पकड़ लिया और वारदात को अंजाम दिया।

मृतक था विवाहित और एक बेटा भी है

देवीराम शादीशुदा था और उसका एक 12 साल का बेटा भी है। वह खेतों में मजदूरी करता था और गांव की भजन मंडली में ढोलक बजाने का काम करता था। इसी मंडली के दौरान उसकी मुलाकात महिला से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया गया है कि महिला उम्र में देवीराम से 3–4 साल बड़ी थी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

यह मामला न सिर्फ अवैध संबंधों की जटिलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे भावनाओं में बहकर लोग कानून को हाथ में ले बैठते हैं। पुलिस अब पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण