,

बरेली में खुराफातियों ने सील धर्मस्थल की दीवार तोड़ी, होमगार्ड जवान को भी पीटा

Bareilly News

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान केलाडांडी गांव में कुछ खुराफातियों ने सील धर्मस्थल की दीवार तोड़ दी। पहरेदारी में तैनात होमगार्ड जवानों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीट दिया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। अधिकारी खड़े होकर दीवार बनवाने लगे तो विधायक धरने पर बैठ गए। तब निर्माण को रुकवा दिया गया। पुलिस 24 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

केलाडांडी गांव में अल्पसंख्यक समाज के एक भवन में मदरसा संचालित होता था। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि रंग-रोगन करके मदरसे को धर्मस्थल का रूप दिया जा रहा है। दो माह पहले ग्रामीणों ने विरोध किया तो तत्कालीन एसडीएम मल्लिका नैन ने निर्माण रुकवाकर ताले डलवा दिए थे। साथ ही दो होमगार्ड जवानों को सुरक्षा के लिहाज से तैनात कर दिया था।

पुलिस ने खुराफातियों को खदेड़ा
शुक्रवार को दूसरे समुदाय के लोग क्योलड़िया की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। तभी गांव के खुराफातियों ने भवन की दीवार को गिरा दिया। जब होमगार्ड प्रेमपाल और छत्रपाल ने विरोध किया तो उनको भी पीट दिया। होमगार्ड जवानों ने थाना प्रभारी परमेश्वरी को सूचना दी। तब एसडीएम अजय कुमार पाध्याय, सीओ हर्ष मोदी समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से लोगों को खदेड़़ा।

एसडीएम और तहसीलदार ने गांव से मजदूर और राजमिस्त्री बुलवाकर गिराई गई दीवार का निर्माण कराना शुरू कर दिया। एक पक्ष की सूचना पर पहुंचे विधायक डॉ. एमपी आर्य मौके पर धरने पर बैठ गए और इसे अपने फेसबुक पेज पर भी अपडेट कर दिया। तब अफसरों ने निर्माण रुकवा दिया। विरोध कर रहे लोगों को समझाकर विधायक ने मामला शांत करा दिया।

पुलिसकर्मियों से भिड़ीं महिलाएं, लगाया तोड़फोड़ का आरोप
दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि खुराफाती लोग दूसरे मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश करते हुए उनके घरों में घुस गई। घरों में महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस घरों में घुसकर दरवाजे और घरेलू सामान को तोड़ रही है।
यदि उनके लोगों ने गुनाह किया है तो उन्हें पकड़ें। दरवाजे और बर्तन न तोड़ें। पुलिस ने करीब 24 लोगों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया है। विवाद के बाद एडीएम प्रशासन दिनेश, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने गांव में डेरा डाल दिया है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विवादित स्थल पर सुरक्षा के बावजूद तोड़फोड़ कर लोगों ने कानून को हाथ में लिया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जनप्रतिनिधि भी लोगों को समझा रहे हैं। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…