कांकेर जिले के चारामा में वार्ड की गलियों से रातभर रेत का अवैध परिवहन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal transportation of sand through the streets of the ward in Charama of Kanker district overnight

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी

दुर्घटना की आशंका से दहशत में वार्डवासी

कांकेर जिले के चारामा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के निवासी इन दिनों भारी तनाव में हैं। रेत माफियाओं द्वारा भारी हाईवा ट्रकों के माध्यम से रात्रि में वार्ड की संकरी गलियों से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की जान पर खतरा मंडराने लगा है।

रविवार 25 मई की सुबह वार्डवासियों ने भारी रेत लदी ट्रकों के आवागमन का विरोध किया और कुछ ट्रकों को वार्ड के भीतर ही रोककर स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। हालांकि अवकाश के चलते प्रशासन की ओर से इस विषय पर तत्काल कोई गंभीर प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे लोगों में आक्रोश है।

वार्डवासियों का कहना है कि यह सड़क साइलेंट जोन के अंतर्गत आती है और पूर्व में इस मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। बावजूद इसके, रेत तस्कर रात्रि के अंधेरे और सन्नाटे का लाभ उठाकर ट्रकों को वार्ड की गलियों से गुजार रहे हैं।

स्थानीय पार्षद एवं समाजसेवी उत्तम साहू ने बताया कि हाईवा ट्रकों का यह अवैध और निर्बाध परिवहन स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है। ओवरलोड वाहनों से सड़कों पर रेत गिरती है, जिससे धूल का गुबार उठता है और लोगों को सांस की बीमारियों का खतरा हो रहा है।

वार्डवासी व स्कूल संचालक लोकेश साहू ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि ट्रक चालकों द्वारा आपत्ति जताने पर विवाद और बदसलूकी की जाती है। उन्होंने कहा कि रेत खदानों में काम कर रहे कई लोग बाहरी हैं, जिनकी पहचान तक स्थानीय पुलिस-प्रशासन को नहीं है, जिससे नगर का माहौल असुरक्षित होता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस विषय में कई बार सूचित किया गया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

वार्ड नंबर 13 के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा अवैध परिवहन पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे उग्र आंदोलन कर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

स्थानीय निवासियों ने स्पष्ट किया कि यह मामला जनजीवन और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, और प्रशासन को अब तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से