अंतागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अवैध क्लिनिक, प्रशासन बेखबर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal clinics running in the name of health services in Antagarh, administration unaware

रिपोर्टर: जावेद खान, अंतागढ़

अंतागढ़ (कांकेर) – अंतागढ़ ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अवैध क्लिनिकों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। ये क्लिनिक न तो पंजीकृत हैं और न ही यहां काम करने वाले लोगों के पास किसी तरह की मेडिकल डिग्री या प्रमाण पत्र मौजूद हैं।

बीते दिनों सामने आए कई मामलों में गलत इलाज की वजह से मरीजों की हालत गंभीर हुई, वहीं कुछ मामलों में मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे हैं।

गोल्डन चौक स्थित डेंटल क्लिनिक में अटेंडर ही कर रहा इलाज

ताजा मामला अंतागढ़ के गोल्डन चौक का है, जहां एक डेंटल क्लिनिक में एक अटेंडर स्वयं मरीजों के दांत उखाड़ने और लगाने का काम कर रहा है। जबकि क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन किसी अन्य के नाम पर है।

जब संवाददाता ने क्लिनिक में इलाज कर रहे युवक से बात की तो उसने खुद को सिर्फ अटेंडर बताया और कहा कि मरीज आने पर नारायणपुर से डॉक्टर आते हैं, जो लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

हालांकि मौके पर ही देखा गया कि वहीं अटेंडर खुद मरीजों का इलाज कर रहा था, और इस दौरान एक महिला मरीज का इलाज करते हुए उसका वीडियो भी बनाया गया। इस वीडियो में युवक ने गलती स्वीकार की और यह भी स्वीकारा कि उसके पास न कोई डिग्री है, न कोई मेडिकल डिप्लोमा

नर्सिंग होम एक्ट का खुला उल्लंघन

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013 से लागू नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध क्लिनिक संचालन पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। बावजूद इसके, प्रशासन की नाक के नीचे अवैध क्लिनिक खुलेआम चल रहे हैं, जो न सिर्फ कानून का मजाक बना रहे हैं बल्कि लोगों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

बीएमओ से खास बातचीत

इस पूरे मामले को लेकर संवाददाता ने बीएमओ डॉ. भेषज रामटेके से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि विभाग की नजर से कुछ क्लिनिक छूट जाते हैं, लेकिन जनता की मदद से ऐसे अवैध क्लिनिकों पर शिकंजा कसा जाएगा

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल

Moradabad Firing Incident: मुरादाबाद में खुलेआम फायरिंग से दहशत

Moradabad Firing Incident: तरावीह की नमाज से लौट रहे अनीस पर हमला,