,

‘हमारे बंगाल पर वार किया तो पूरा भारत हिला दूंगी’ — ममता बनर्जी का केंद्र पर सीधा हमला, एसआईआर को लेकर बड़ा बयान

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ममता ने आरोप लगाया कि एसआईआर के बहाने उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंगाल पर हमला किया गया, तो वह इसे अपने ऊपर सीधा आघात मानेंगी और ऐसी प्रतिक्रिया देंगी कि पूरा देश हिल जाएगा।


ममता बनर्जी की खुली चेतावनी

एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा—
“किसी की सरकार हमेशा नहीं रहती। 2029 में कड़ी लड़ाई होगी। अगर हमारे बंगाल को चोट पहुंचाई गई, तो इसे मैं व्यक्तिगत हमला मानूंगी। और मुझे चोट पहुंची तो मैं पूरे भारत को हिला दूंगी। याद रखना!”

उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों के बाद वह पूरे देश में यात्रा निकालकर एसआईआर के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी।


भाजपा पर सीधा आरोप

ममता ने कहा कि एसआईआर के नाम पर उन्हें टारगेट किया जा रहा है।
उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा—

  • “आप मुझे छू भी नहीं पाएंगे।”
  • “हम आपका खेल अच्छी तरह समझते हैं।”
  • “बंगाल को आप कभी नहीं जीत सकेंगे।”

ममता ने दावा किया कि बिहार में भाजपा पूरी तरह भ्रमित रही और विपक्ष की रणनीति समझ ही नहीं पाई।


“गुजरात भी हार जाएंगे”— ममता का बड़ा दावा

एसआईआर विरोधी रैली में ममता ने भविष्यवाणी की कि
“भाजपा जल्द ही गुजरात में भी हार का सामना करेगी। बंगाल जीतने की कोशिश में वे अपना गढ़ भी खो देंगे।”

उन्होंने बिहार चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को 10,000 रुपये की सहायता देने पर भी केंद्र सरकार पर तंज कसा और चुनाव आयोग से लेकर मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों पर सवाल उठाए।

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के

वनडे कप में Yuzvendra Chahal का जलवा, 7 मैचों में 15 विकेट; टीम इंडिया में वापसी की बढ़ी उम्मीद

Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा

Iran US Tensions : ट्रंप का नया संकेत, ईरान पर सैन्य हमलों के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति

by: vijay yadav Iran US Tensions : वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Bigg Boss: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX