IED blast : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट में 5 जवान शहीद, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जताया गहरा दुख

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

IED blast : डंप रिकवरी के दौरान बड़ा विस्फोट

IED blast : छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में डंप रिकवरी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान IED ब्लास्ट में पुलिस के जवान शहीद हो गए।

IED blast

IED blast : विस्फोट में 5 जवानों की शहादत

जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में एक निरीक्षक और तीन आरक्षक मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह कुल 5 जवान शहीद हो गए।

IED blast : शक्तिशाली IED से हुआ विस्फोट

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल डंप रिकवरी के लिए गए थे, जहां पहले से लगाए गए विस्फोटक बेहद शक्तिशाली और तकनीकी रूप से तैयार किए गए थे। टीम ने इसे संभालने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद जोरदार धमाका हो गया।

IED blast : डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

IED blast : सुरक्षा बलों के लिए बड़ा झटका

इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के सामने मौजूद चुनौतियों को उजागर किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा