ICC Decision: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ICC का सख्त रुख, भारत में ही खेलने होंगे बांग्लादेश के मैच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ICC Decision

Edit by: Priyanshi Soni

ICC Decision: भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पैदा हुआ विवाद अब साफ दिशा में जाता दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को नामंजूर कर दिया है, जिसमें भारत के बाहर मैच कराने का आग्रह किया गया था। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश टीम को टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत आना ही होगा, अन्यथा अंकों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

ICC Decision: ICC के फैसले से बैकफुट पर BCB

ICC के इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की स्थिति कमजोर हो गई है। बोर्ड की ओर से जताई गई सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर ICC ने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी और सभी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगे।

ICC Decision: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान

ICC Decision

BCB ने अपने बयान में बताया कि उन्हें ICC से आधिकारिक जवाब मिल चुका है। बोर्ड ने कहा कि उन्होंने भारत में मैच खेलने को लेकर सुरक्षा पर चिंता जताई थी और मुकाबले दूसरी जगह कराने का अनुरोध किया था, लेकिन ICC ने साफ कर दिया है कि सभी मैच भारत में ही होंगे। साथ ही ICC ने यह भी कहा है कि आयोजन से जुड़े सुझावों पर BCB के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

ICC Decision: ICC ने दिया सुरक्षा का भरोसा

BCB के मुताबिक ICC ने आश्वासन दिया है कि टूर्नामेंट के दौरान किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और आयोजन से जुड़ी हर व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

ICC Decision: ईडन गार्डन्स में होंगे बांग्लादेश के अहम मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को अपने तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने हैं। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके अलावा 17 फरवरी को बांग्लादेश का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल से होगा।

फिलहाल ICC की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार

हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर ICC की तरफ से कोई अलग से सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन BCB के खुलासे के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच भारत में ही खेलेगी।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे