पति नास्तिक, घर से मंदिर हटवाया — पत्नी ने मांगा तलाक, हाईकोर्ट ने कही सुलह की बात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट में एक महिला ने अपने पति से तलाक की याचिका दायर की, यह कहते हुए कि उसका पति और ससुराल वाले स्वयंभू संत रामपाल के अनुयायी हैं और हिंदू परंपराओं का पालन नहीं करते। महिला का आरोप है कि पति और उसके परिवार ने उसे भी अपने धार्मिक विश्वास छोड़ने के लिए मजबूर किया।

क्या है मामला

महिला के अनुसार, शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष ने घर से मंदिर हटवा दिया और देवी-देवताओं की मूर्तियों को कपड़े में लपेटकर बाहर रख दिया। महिला का कहना है कि वह बचपन से धार्मिक रही है और प्रतिदिन पूजा-पाठ करती है। ऐसे में घर से मंदिर हटवाया जाना और धार्मिक रीति-रिवाजों पर रोक लगाना उसके लिए असहनीय था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनके बेटे का नामकरण संस्कार कराने की बात आई, तो पति ने मना कर दिया और कहा कि उसका आध्यात्मिक मार्ग ऐसे संस्कारों की अनुमति नहीं देता।

फैमिली कोर्ट का फैसला और हाईकोर्ट की टिप्पणी

पहले नैनीताल की फैमिली कोर्ट ने महिला की तलाक याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद महिला ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। जस्टिस रवींद्र मैठाणी और जस्टिस आलोक माहरा की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि बच्चे के भविष्य को देखते हुए दंपति को सुलह का एक और मौका दिया जाना चाहिए। अदालत ने दोनों को परामर्श (काउंसलिंग) के लिए भेजते हुए सौहार्दपूर्ण समाधान की संभावना तलाशने की सलाह दी।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक