निलंबित TMC विधायक ने रखी मस्जिद की नींव, लाखों की भीड़ उमड़ी; सुरक्षाबलों की भारी तैनाती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
humayun-kabir-mosque-foundation-bengal

by: vijay nandan

Murshidabad News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा क्षेत्र में शनिवार को निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने विवादित बाबरी ढांचे की तर्ज पर बनाई जाने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी। मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर उन्होंने इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की, जिसके दौरान “नारा-ए-तकबीर” और “अल्लाहु अकबर” के नारे गूंजते रहे।

दो लाख से ज्यादा लोग पहुंचे, सिर पर ईंट लेकर जताई समर्थन की भावना

कार्यक्रम में बंगाल के कई जिलों से दो लाख से अधिक लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग अपने साथ ईंट लेकर आए—किसी ने कंधे पर रखकर, तो किसी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा और वैन से। मस्जिद निर्माण स्थल तक निर्माण सामग्री से भरे 100 से अधिक ट्रैक्टर भी पहुंचे।

सुबह से ही बेलडांगा और आसपास का इलाका सुरक्षा के घेरे में रहा। केंद्र और राज्य के 3,000 से ज्यादा जवान, जिनमें सेंट्रल आर्म्ड फोर्स, RAF, BSF और स्थानीय पुलिस शामिल थे, पूरे इलाके में तैनात किए गए।

TMC ने किया था निलंबित, हाईकोर्ट ने रोक से किया था इनकार

हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को घोषणा की थी कि 6 दिसंबर—बाबरी ढांचे के गिराए जाने की वर्षगांठ—पर मस्जिद का शिलान्यास करेंगे। इस बयान के बाद TMC ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि कार्यक्रम की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी। इसके बाद ही शनिवार को कबीर ने नींव रखी।

सऊदी से पहुंचे धार्मिक नेता, विशाल मंच और बड़े पैमाने पर इंतजाम

कार्यक्रम के लिए 25 बीघा जमीन तैयार की गई थी। सऊदी अरब से धार्मिक नेता भी शामिल हुए। आयोजकों ने 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा मंच बनाया, जिसमें 400 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था थी।
भीड़ के लिए 60,000 से ज्यादा बिरयानी पैकेट बांटे गए और करीब 2,000 वॉलंटियर तैनात रहे।

कबीर बोले—साजिशों के बावजूद रखा नींव का पत्थर

कार्यक्रम से पहले हुमायूं कबीर ने दावा किया कि मस्जिद निर्माण रोकने और हिंसा फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “किसी भी ताकत से हम डरने वाले नहीं हैं। कोर्ट ने जिस तरह आदेश दिया है, हम उसी का पालन करेंगे। मस्जिद की नींव जरूर रखी जाएगी।”

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे