HR की 10 बड़ी खबरें: 31-12-2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
HR

HR News:

१. सूटकेस में लाश पैक करने के लिए हड्डियां तोड़ी गईं
कैथल में महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद किया गया। गले पर रस्सी जैसे निशान मिले हैं। दो सूटों पर असंध क्षेत्र का पता चला है, जिसे पुलिस अहम सबूत मान रही है।

२. शादीशुदा महिला से चलती गाड़ी में दरिंदगी
लिफ्ट के बहाने महिला को कार में बैठाया गया। आरोपियों ने तीन घंटे तक फरीदाबाद की सड़कों पर घुमाकर दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में चलती गाड़ी से फेंक दिया।

३. नीले सूटकेस में महिला की लाश मिली
कैथल में नाले से सूटकेस निकालकर महिला का शव बरामद किया गया। कुत्ते शव को नोच रहे थे। गले पर निशान और हाथ में टैटू से पहचान की कोशिश की जा रही है।

४. दंपती ने जहर खाकर की आत्महत्या
पति ने पहले पत्नी को जहर दिया, फिर खुद निगल लिया। मरने से पहले सिरसा पुलिस को फोन कर कहा—मैंने पत्नी को मार दिया।

५. हरियाणा का 70 प्रतिशत स्वास्थ्य बजट वेतन में खर्च
केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य बजट में सैलरी खर्च को 50 प्रतिशत तक सीमित करने की हिदायत दी है। भर्ती प्रक्रिया के युक्तिकरण की सलाह भी दी गई है।

६. यूएई से बाहुबली राव इंद्रजीत पर ईडी की कार्रवाई
गुरुग्राम में एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में राव इंद्रजीत का नाम सामने आया है। आरोपी ने कार्रवाई को अफसरों की साजिश बताया।

७. पार्क में दिव्यांग की सिर कटी लाश मिली
कुरुक्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति की नृशंस हत्या कर सिर अलग ले जाया गया। जांच में पता चला कि मृतक का पैर नकली था।

८. ऑपरेशन ‘पीछा करो’ में 30 भ्रष्टाचारी गिरफ्तार
हरियाणा में छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल लोगों को पकड़ा गया। बिना ड्यूटी के वॉलंटियरों के नाम पर राशि निकाली जा रही थी।

९. डबवाली युवक मर्डर केस में जांच तेज
दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद लोकेशन बदली गई। सीआईए समेत दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।

१०. रोहतक ASI लाठर की विधवा को शिक्षक पद का प्रस्ताव
एमडीयू कैंपस स्कूल ने नियुक्ति का ऑफर दिया है। सरकार दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है, जनवरी में जॉइनिंग संभव है।CG की 10 बड़ी खबरें: 31-12-2025

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला