बेंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horrific road accident in Bengabad: One youth killed, two seriously injured

REPORT- VIVEK GUPTA

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहती में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गिरिडीह से अपने गांव बारसोली वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बनहती के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उठाया और उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने 17 वर्षीय कुंदन तुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सागर कुमार (16), पिता मिंटू तुरी, और सुमित तुरी (15) का इलाज जारी है।

तीनों युवक बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से आरोपी वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे