,

हेमंत सोरेन सरकार का ‘नियुक्ति वर्ष’: 28 नवंबर को 9000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, 8000 शिक्षकों की बहाली

- Advertisement -
Ad imageAd image
हेमंत सोरेन सरकार का ‘नियुक्ति वर्ष’: 28 नवंबर को 9000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, 8000 शिक्षकों की बहाली

By: Himanshu Priyadarshi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर राज्य सरकार 28 नवंबर को इस दिन को ‘नियुक्ति वर्ष’ के रूप में मनाने जा रही है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री लगभग 9000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा 8000 सहायक आचार्यों का है, जो राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में तैनात होंगे।

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की बड़ी कार्रवाई, 143 डॉक्टर बर्खास्त Hemant  Soren Govt Action 143 doctors sacked absent without permission

झारखंड रजत जयंती समारोह का समापन भी 28 नवंबर को

राज्य में 11 नवंबर 2025 से चल रहे झारखंड रजत जयंती समारोह का समापन भी इसी दिन होगा।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 की बड़ी चुनावी जीत के बाद 28 नवंबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। एक वर्ष के भीतर बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया को सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है।

मोरहाबादी मैदान में मेगा तैयारी

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए मोरहाबादी मैदान में बड़े मंच का निर्माण किया गया है।

  • लगभग 10,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था
  • पूरे मैदान के चारों ओर होर्डिंग्स और सूचना बोर्ड
  • कुल 8514 अभ्यर्थियों की सूची अब तक अंतिम

सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सूचना भेज दी गई है।

सबसे अधिक नियुक्ति शिक्षकों की

झारखंड में सबसे बड़ा भर्ती चरण शिक्षा विभाग का है।
कुल 8000 सहायक आचार्य प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में नियुक्त होंगे।
कक्षा 6 से 8 के लिए गणित–विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषय में सफल अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

सबसे आगे पलामू जिला

  • कुल 779 शिक्षक पलामू में नियुक्त
  • कक्षा 1–5: 396 पद
  • भाषा विषय: 81 पद
  • गणित एवं विज्ञान: 37 पद
  • सामाजिक विज्ञान: 265 पद

किस पद पर कितनी नियुक्ति? (Department-wise List)

पदसंख्या
सहायक आचार्य8000
उप समाहर्ता207
पुलिस उपाधीक्षक (DSP)35
राज्य कर पदाधिकारी56
काराधीक्षक02
झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-210
जिला समादेष्टा01
सहायक निबंधक08
श्रम अधीक्षक14
प्रोबेशन पदाधिकारी06
निरीक्षक उत्पाद03
कीटपालक150

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति