कोरबाः जिले में महिलाओं एवं मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल फ्लोर मैक्स की ठगी की शिकार महिलाएं शासन प्रशासन से गुहार लगा रही थी। जिसके चलते ठगी की शिकार महिलाएं पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठी हुई है। महिलाएं मांग कर रही है कि उनका कर्ज माफ किया जाए। लेनिक प्रशासन ने अभी तक ठगी की शिकार महिलाओं की सुध नहीं ली। इसी दौरान जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री शिरकत करने पहुंचे जैसे ही महिलाओं को पता चला कि मंत्री जी जिले में है तो महिलाओं ने तुरंत कार्यक्रम में पहुंचकर मंत्री को घेर लिया जिस पर मंत्री और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
मंत्री के बिगड़े बोल
बता दें कि आदिम जाति कल्याण कृषि मंत्री राम विचार एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए। जैसे ही अनशन पर बैठी महिलाओं को पता चला तो वह मं़ित्रयों के पास पहुंच गई और मंत्रियों से कर्ज माफी की गुहार करने लगी। लेकिन इस दौरान दोनों मंत्रियों ने आश्वासन न देने की बजाए, महिलाओं को ही हड़काना शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव का भी बहिष्कार करने की बात कही। तो मंत्रियों ने उल्टा ही महिलाओं को हड़काया और कहां कि बड़ों-बड़ों का कर्ज माफ नहीं होता। जिसके चलते महिलाएं भी भड़क गई। इसके बाद मंत्री ने कहा कि अभी हम नरमी से पेश आ रहे ज्यादा हेकड़ी दिखाई तो उठवाकर बाहर फेंकवा देंगे।