Report: Rupesh kumar dass
Hazaribagh पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर जोन की महत्वपूर्ण जोनल स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हजारीबाग और बोकारो रेंज के डीआईजी सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठित अपराध पर लगाम कसना और आगामी रामनवमी व ईद के दौरान सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम सुनिश्चित करना रहा।
Hazaribagh रामनवमी और ईद के लिए ‘फुलप्रूफ’ सुरक्षा प्लान
आईजी सुनील भास्कर ने बैठक के बाद बताया कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता के लिए विश्व विख्यात है। हाल ही में संपन्न हुए मंगल जुलूस की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य पर्व के दौरान भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
- सौहार्द की अपील: पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि रामनवमी और ईद, दोनों ही त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हों।
- उपद्रवियों पर नजर: आईजी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Hazaribagh संगठित अपराध और जेल से चल रहे नेटवर्क पर प्रहार
अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने कई कड़े निर्देश जारी किए हैं:
- अपराधी चिन्हित: रेंज के विभिन्न जिलों में सक्रिय गिरोहों की सूची अपडेट कर ली गई है।
- जेल की निगरानी: जेल के अंदर से गतिविधियां चलाने वाले अपराधियों पर ई-प्रिजन सिस्टम के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है।
- जिला बदर की कार्रवाई: शांति भंग करने की आशंका वाले अपराधियों के खिलाफ जिला बदर (तड़ीपार) की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Hazaribagh वरिष्ठ अधिकारियों का जमावड़ा
इस उच्च स्तरीय बैठक में हजारीबाग डीआईजी अंजनी झा, बोकारो डीआईजी आनंद प्रकाश और रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के कप्तानों ने भाग लिया। अधिकारियों ने पिछले अपराध आंकड़ों की समीक्षा की और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।





