,

96 Movie: ओटीटी के बीच ‘96’ ने साधारण कहानी से बनाया ब्लॉकबस्टर, दर्शकों के दिलों में बस गई प्रेम कहानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
96 Movie

96 Movie: आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता और गाली-गलौज से भरपूर कंटेंट की भरमार है। वहीं कुछ दर्शक ऐसी फिल्मों को पसंद करते हैं जो सच्ची घटनाओं या वास्तविक भावनाओं पर आधारित हों। इसी श्रेणी में वर्ष 2018 की तमिल फिल्म ‘96’ अपनी साधारण लेकिन असरदार कहानी के दम पर अलग मुकाम हासिल कर गई।

96 Movie: बिना एक्शन और विलेन के भी ब्लॉकबस्टर

‘96’ में न तो कोई बड़े एक्शन सीन्स हैं और न ही कोई विलेन। यह पूरी फिल्म रामचंद्रन और जानकी की प्रेम कहानी पर केंद्रित है। इसके बावजूद फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

96 Movie: 2 घंटे 38 मिनट की भावनात्मक यात्रा

फिल्म की लंबाई 2 घंटे 38 मिनट है और इसमें विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा आदित्य भास्कर, देवदर्शिनी चेतन, नियति कादंबी और भगवति पेरुमल जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। कहानी की इमोशनल अपील ने दर्शकों को अंत तक अपनी सीट से उठने नहीं दिया।

96 Movie: कम बजट में तैयार की गई बेहतरीन कहानी

फिल्म की कहानी रामचंद्रन और जानकी के बचपन के प्यार और उनके अलग होने की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। स्कूल के दिनों में दोनों कभी अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते और जानकी परिवार के साथ शहर छोड़ देती है। कहानी तब और गहराई लेती है जब 22 साल बाद स्कूल के री-यूनियन में दोनों मिलते हैं। पुरानी यादों और खोए हुए समय की झलक दर्शकों के दिल को छू जाती है।

96 Movie: कहां देखें ‘96’

IMDb के अनुसार, इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपए था और इसने दुनियाभर में 55 करोड़ रुपए की कमाई की। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर हिंदी में भी देख सकते हैं। फिल्म को सी. प्रेम कुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। IMDb पर इस फिल्म को 8.5 रेटिंग मिली है।

read also: Neena Gupta Viral Photos: 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता पर फैल रही प्रेग्नेंसी की अफवाह, अभिनेत्री ने दी सफाई

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति