,

Ashoknagar: काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार थार, तीन मकानों को अपनी चपेट में लिया; दीवारें फटीं, बाल-बाल बचे बाइक सवार

Ashoknagar

Report: Mahendra ojha

Ashoknagar जिला मुख्यालय के विदिशा रोड स्थित आरोन रोड तिराहे के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित थार जीप ने सड़क किनारे बने तीन मकानों और दुकानों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मकानों के छज्जे टूट गए और एक पक्के मकान की दीवार दूसरी मंजिल तक दरार खा गई। गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर चहल-पहल कम थी, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

रात 3 बजे धमाके से दहला इलाका

Ashoknagar प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 3 बजे की है। थार (क्रमांक MP08-ZA-0360) की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। थार ने लाइन से बने तीन मकानों को अपनी चपेट में लिया। टक्कर लगने से मकानों के सामने के छज्जे और टीनशेड धराशायी हो गए। थार का अगला हिस्सा और एक पहिया भी इस भिड़ंत में पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

बाल-बाल बची दो युवकों की जान

Ashoknagar हादसे के समय सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवारों ने सूझबूझ दिखाई। थार को अनियंत्रित होकर अपनी ओर आता देख उन्होंने तुरंत अपनी बाइकें किनारे कर लीं, जिससे वे सीधे टकराने से बच गए। गाड़ी में सवार चार से पांच लोग घायल हुए हैं, जो प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से चले गए।

लाखों का नुकसान: दुकानदार ने दर्ज कराई शिकायत

Ashoknagar प्रभावित मकान मालिक और दुकानदार ने कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार:

  • आर्थिक क्षति: दुकान का काउंटर, शटर और टीनशेड पूरी तरह टूट गया है। करीब 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
  • भवन को खतरा: जोरदार टक्कर से मकान की मुख्य दीवार में दूसरी मंजिल तक दरारें आ गई हैं, जिससे अब भवन के पुनर्निर्माण की नौबत आ गई है।
  • दहशत का माहौल: परिवार के लोग अंदर सो रहे थे, जो अचानक हुए धमाके से सहम गए।

पुलिस जांच जारी

Ashoknagar स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चालक की लापरवाही की पुष्टि की जा सके।

Read this: LPG Crisis Protest : संसद के बाहर प्रोटेस्ट, विपक्षी सदस्यों ने लगाए नारे, ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…