,

Haryana Election Result 2024: शुरूआती रूझान में बढ़त के बाद अब पिछड़ी कांग्रेस, BJP ने किया बहुमत का आकड़ा पार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Haryana Election Result 2024

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बीजेपी से आगे थी लेकिन अचानक बीजेपी कांग्रेस को पछाड़ते हुए रेस में आगे निकल गई है। रुझानों में बीजेपी बहुमत के आकड़े को पार कर चुकी है। इसी बीच बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज का फिर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हाईकमान ने चाहा तो मुख्यमंत्री बनूंगा।

दूसरी बार जाहिर की इच्छा
अनिल विज ने हरियाणा में मतदान के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। इससे पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि वह सबसे सीनियर नेता हैं। हालांकि, अनिल विज के लिए सीएम की कुर्सी पर बैठना आसान नहीं होगा।

गौरतलब है कि हरियाणा में उम्मीदवारों के ऐलान होने के साथ ही सभी पार्टियों में बगावत शुरू हो गई थी। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कई नेताओं ने बगावती तेवर दिखाते हुए निर्दलीय पर्चा भर दिया था। इसके बाद दोनों ही दलों से कई नेताओं को निष्कासित भी किया गया।

अब चुनाव परिणाम के बाद भी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। माना जा रहा है कि, कांग्रेस को बहुमत मिलने पर कुमारी शैलजा और भुपिंदर हुड्डा जैसे नेता सीएम की कुर्सी पर दावा करेंगे। वहीं, बीजेपी में नायब सिंह सैनी के अलावा अनिल विज भी मुख्यमंत्री की रेस में कूद गए हैं।

अभी तक का आकड़ा
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अब तक के नतीजे बता रहे हैं कि बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। एग्जिट पोल के सारे आकड़े फेल होते नजर आ रहे हैं। अब तक आए रुझानों में बीजेपी 49 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा अन्य 6 सीटों पर आगे है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों