,

Hariyana News: मुख्यमंत्री सैनी ने दी सौगात, अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 के 5794 परिवारों के लाभार्थियों को 217.36 करोड़ रुपए की राशि जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hariyana News

रिपोर्ट- अंकुर कपूर

Hariyana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 के 5794 लाभार्थियों के खाते में 217.36 करोड़ रुपए की राशि जारी की। अब तक इस योजना के तहत 49 हजार 998 लाभार्थियों को 1881.355 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।

Hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 के 5794 लाभार्थियों के खाते में 217.36 करोड़ रुपए की राशि जारी की। अब तक इस योजना के तहत 49 हजार 998 लाभार्थियों को 1881.355 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 में सुधार किया गया है। इस योजना के लाभार्थियों का मृत्यु प्रमाण पत्र अब सीधे परिवार पहचान पत्र से जोड़ दिया गया है। इससे अब मृत्यु प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण, पीपीपी डाटा से आसानी से सत्यापित किया जा सकेगा।

Hariyana News: नागरिकों की सुविधा के लिए जन सहायक हेल्प मी मोबाईल ऐप भी शुरू

Hariyana News: उन्होंने बताया कि इससे योजना में पूर्ण रूप से पारदर्शिता आएगी और वास्तविक रूप से ही लाभार्थियों के परिवारों को लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जन सहायक हेल्प मी मोबाईल ऐप भी शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लाभार्थियों को वित्तीय सहायता आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में सीधे डीबीटी से समय पर भेजी जा रही है। इसके अलावा ऐप से आवेदनकर्ता योजना और अपने आवेदन को ट्रैक भी कर सकता है।

Hariyana News: यह एक महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा योजना है जो नागरिकों को त्वरित लाभ देने के लिए क्रियान्वित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में परिवार पहचान पत्र में पंजीकृत परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए है। उन परिवारों को दुर्घटना के 90 दिन के अन्दर पोर्टल पर सहायता के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। इस योजना के तहत दुर्घटना में स्थाई रूप से दिव्यांग होने या मृत्यु होने पर एक लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

ये भी जानिए: Swadesh Ajenda: शाहरूख का रहमान, देश द्रोही होने का प्रमाण, KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने का फरमान

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस