हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 30 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 9 बजे मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई है और लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। हादसे की भयावहता कैमरे में कैद हुई है, जिनमें लोग बदहवासी में इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

करंट की अफवाह से फैली दहशत

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मंदिर की सीढ़ियों पर अचानक यह अफवाह फैल गई कि किसी तार में करंट आ गया है। कुछ तस्वीरों में टूटे हुए तार भी नजर आए हैं, जिससे अंदेशा है कि भीड़ में से किसी ने दीवार पर चढ़ने के लिए तार खींचे होंगे और इसी के बाद भगदड़ मच गई।

डीएम ने साफ किया कि मौत का कारण करंट नहीं, बल्कि भगदड़ ही है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

वीडियो में दिखा भगदड़ का मंजर

हादसे के वीडियो अब सामने आने लगे हैं। कुछ वीडियो हादसे से पहले के हैं, जहां लोग मंदिर के दर्शन के लिए एकत्र थे। वहीं, भगदड़ के बाद के दृश्यों में अफरा-तफरी के बीच लोग गिरते-पड़ते नजर आ रहे हैं। जगह-जगह लोगों की चप्पलें, पूजा सामग्री और अन्य सामान बिखरे हुए दिखे।

इस भयावह हादसे के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल

Moradabad Firing Incident: मुरादाबाद में खुलेआम फायरिंग से दहशत

Moradabad Firing Incident: तरावीह की नमाज से लौट रहे अनीस पर हमला,