Hapur News: फसल भुगतान न मिलने पर किसानों का अनोखा विरोध, ठंड में डीएम कार्यालय के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट- सुनील कुमार

Hapur News: एक ओर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी ही फसल का भुगतान पाने के लिए किसानों को कड़ाके की ठंड में सड़क पर उतरना पड़ रहा है। हापुड़ जिले में आलू किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

किसानों का आरोप है कि कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित आलू कंपनी ‘उत्कल ट्यूबर्स’ ने उनसे करोड़ों रुपये का आलू खरीदा, लेकिन उसका पूरा भुगतान अब तक नहीं किया। विरोध के तौर पर किसान इस भीषण ठंड में निर्वस्त्र होकर धरना दे रहे हैं, जिससे प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Hapur News: किसानों के अनुसार, कंपनी ने करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य का आलू खरीदा था। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद कंपनी ने केवल आंशिक भुगतान किया, लेकिन अब भी किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। बार-बार आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं होने से किसान मजबूर होकर यह कदम उठा रहे हैं।

धरने पर बैठे किसान समरपाल सिंह ने बताया कि कंपनी ने किसानों को आलू की बुवाई के लिए प्रेरित किया और पूरी फसल लेकर चली गई, लेकिन पिछले 9 महीनों से किसान अपने पैसों के लिए अधिकारियों और कंपनी के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक केवल 5 से 10 प्रतिशत भुगतान ही मिला है।

समरपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो किसान भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारी पूरी फसल कंपनी ले गई, हमारे पास अब कुछ भी नहीं बचा। जब तक पैसा नहीं मिलेगा, हम यहां से नहीं उठेंगे।”

वहीं, पीड़ित किसान नदीम अहमद ने भी कंपनी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई दबाकर रखी जा रही है। किसानों के इस अनोखे और दर्दनाक विरोध ने एक बार फिर फसल भुगतान, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और किसानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन