,

हापुड़ : सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. स्वेता पुठिया

Hapur: District School Inspector Dr. Sweta Puthiya narrowly escaped a road accident.

बस ने मारी गाड़ी को टक्कर

हापुड़। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. स्वेता पुठिया सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी कार को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. स्वेता पुठिया अस्पताल से अपने ऑफिस के बाबू को देखकर वापस कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान हापुड़ देहात के गढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार बस ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि डॉ. स्वेता पुठिया सुरक्षित रहीं।

टक्कर के बाद बस चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और बस को कब्जे में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि बस चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जिला विद्यालय निरीक्षक सुरक्षित हैं और घटना के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…