,

Haldwani Fire Incident: हल्द्वानी में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं, जूते की दुकान में लाखों का नुकसान

Haldwani Fire Incident

Haldwani Fire Incident: मीरा मार्ग स्थित जूते की दुकान में देर रात लगी भीषण आग

Haldwani Fire Incident: हल्द्वानी शहर में मंगलवार का दिन आग की घटनाओं के नाम रहा। शाम को हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में आग लगने के बाद देर रात शहर के मुख्य बाजार मीरा मार्ग में स्थित एक जूते की दुकान में भी भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा जूते-चप्पलों सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार रात करीब 9:45 बजे मीरा मार्ग स्थित “माशा शूज” नामक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि यह दुकान समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के छोटे पुत्र सुमेर सिद्दीकी की है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Haldwani Fire Incident: फायर हाइड्रेंट व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन करेगा जांच

इस पूरे मामले में एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने बताया कि मंगलवार को शहर में दो बड़ी आग की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के दौरान सबसे बड़ी समस्या फायर हाइड्रेंट के सही तरीके से काम नहीं करने की सामने आई। उन्होंने कहा कि यदि मुख्य मार्गों पर लगे हाइड्रेंट पूरी तरह कार्यरत होते तो आग पर और तेजी से नियंत्रण पाया जा सकता था।

Haldwani Fire Incident: एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अब शहर के सभी फायर हाइड्रेंट की जांच कराई जाएगी और उनकी देखरेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके अलावा शहर के बड़े संस्थानों, स्कूलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक भवनों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का विशेष निरीक्षण भी किया जाएगा।

READ ALSO: India Slams Pakistan UNSC Kashmir Issue: UNSC में कश्मीर का राग अलापने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- ‘जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा’

Haldwani Fire Incident: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा होगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक ही दिन में आग की दो बड़ी घटनाओं ने शहर की फायर सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…