,

ग्वालियर में युवती से दुष्कर्म और न्यूड वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर में युवती से दुष्कर्म और न्यूड वीडियो वायरल

ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया और फिर उसका न्यूड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, बना दर्दनाक जाल

Gwalior Crime News: 40-year-old Woman Was Raped By Businessman Several  Times, Threatening To Make Photo-video Viral - Amar Ujala Hindi News Live -  Gwalior Crime News:40 वर्षीय महिला से कारोबारी ने कई

राजस्थान के धौलपुर जिले के कोटरा गांव की 19 वर्षीय युवती बीते दो साल से ग्वालियर में रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मुरैना के नूराबाद निवासी गोविंद पाल से एक कार्यक्रम में हुई। दोनों के बीच जल्दी ही दोस्ती हुई और रिश्ता गहराता गया। गोविंद ने युवती से कहा कि वह शादी करेगा तो सिर्फ उसी से।

24 अप्रैल 2024 को जब युवती घर पर अकेली थी, तब गोविंद वहां पहुंचा और शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बना लिए।

कई शहरों में ले जाकर बार-बार किया शोषण

इसके बाद आरोपी ने युवती को परीक्षा और जॉब इंटरव्यू के नाम पर दिल्ली, नोएडा, मथुरा, आगरा और उज्जैन जैसे शहरों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती को भरोसे में लेकर वह बार-बार उसे अपने साथ घुमाने ले जाता रहा।

वीडियो कॉल पर बनाया न्यूड वीडियो, फिर किया वायरल

जब युवती की दिल्ली में नौकरी लगी, तो आरोपी ने उसे नहाते हुए वीडियो कॉल करने के लिए कहा। भरोसा करने पर गोविंद ने उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आरोपी ने यह वीडियो युवती के परिवार के व्हाट्सऐप ग्रुप में भी भेज दिया, जिससे परिजनों को घटना का पता चला।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शर्मसार करने वाली यह घटना तब उजागर हुई जब युवती की मौसी तक वह वीडियो पहुंचा। इसके बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गोविंद पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी ने यह वीडियो किस-किस को भेजा और क्या इससे पहले भी उसने किसी और युवती के साथ ऐसा किया था।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति