Gwalior News: इंसान के रूप में राक्षसः पालतू कुत्ते को बेहरमी से मारा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

युवक ने कुत्ते को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय

BY: Yoganand Shrivatva

ग्वालियर : ग्वालियर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने गुस्से में पड़ोस के पालतू कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है।


क्या है पूरा मामला?

यह घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित हेम सिंह की परेड इलाके की है। बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले नितिन राठौर नामक युवक के घर के पास एक और परिवार अपने पालतू कुत्ते के साथ रहता है। किसी बात को लेकर दोनों कुत्तों के बीच झगड़ा हो गया। यह देखकर नितिन आपा खो बैठा और घर से लोहे की रॉड और डंडा उठाकर बाहर आ गया।

नितिन ने कुत्ते को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। उसने जानवर के सिर पर कई बार रॉड से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पास ही खेल रहे बच्चे और अन्य लोग यह दृश्य देखकर दहशत में आ गए। कुछ बच्चों की चीखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।


वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

इस पूरी घटना का एक वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित IPC की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

हालांकि, पुलिस जब तक आरोपी को पकड़ती, वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।


जनता में रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग

इस अमानवीय कृत्य को लेकर स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं और पशुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा पर सरकार से कड़ा कानून लागू करने की अपील कर रहे हैं।

बाइक पर 6 से अधिक लोग सवार, वीडियो हुआ वायरल – ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना..यह भी पढ़े

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल