Gwalior news:पालतू कुत्ते की शिकायत पर बवाल: घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और चेन लूट; सात नामजद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

Gwalior news: ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र अंतर्गत केशर बाबा मोहल्ला में पालतू कुत्ते के काटने की थाने में शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट की, बाहर निकलकर हवाई फायरिंग की और एक युवती के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

घटना दो दिन पहले दर्ज कराई गई शिकायत के बाद रविवार को हुई। बताया गया कि मोहल्ले में रहने वाले रामसेवक चौरसिया को पड़ोसी धर्मेंद्र उर्फ धन्नू शर्मा के पालतू कुत्ते ने काट लिया था। इलाज कराने के बाद रामसेवक ने अपने भाइयों के साथ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात से नाराज होकर धर्मेंद्र शर्मा ने अपने परिजनों और साथियों के साथ हमला किया।

हमले के समय पीड़ित परिवार के अधिकांश सदस्य पास के बालाजी गार्डन में भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर केवल रामगोपाल चौरसिया की बेटी राखी मौजूद थी। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की, वहीं कुछ लोगों ने बाहर खड़े होकर कट्टे से फायरिंग भी की।

राखी ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब रामगोपाल अपने रिश्तेदारों के साथ घर पहुंचे, तो हमलावर दोबारा चेहरे पर नकाब पहनकर लौटे और फिर से हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई और राखी चौरसिया के गले से सोने की चेन छीन ली गई। जाते-जाते आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ धन्नू शर्मा सहित दीपक शर्मा, अभय शर्मा, युवराज शर्मा, गिर्राज शर्मा, हर्षित पाठक, विनोद शर्मा और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे