Gwalior news:अटल जयंती पर ग्वालियर में विकास सम्मेलन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan

Gwalior news: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और ग्वालियर के गौरव स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 25 दिसंबर को 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर में एक भव्य राज्य स्तरीय आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश अभ्युदय विकास सम्मेलन 2025 का आयोजन मेला मैदान में प्रस्तावित है।

इस विशेष कार्यक्रम में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के दिन बीते दो वर्षों में प्रदेश ने उद्योग और अन्य क्षेत्रों में जो प्रगति की है, उसे इस सम्मेलन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

25 दिसंबर को ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। प्रशासन के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

इस विकास सम्मेलन के जरिए ग्वालियर अंचल में विनिर्माण, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, हरित ऊर्जा, परिवहन व भंडारण पार्क, वेयरहाउसिंग, वस्त्र उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

आयोजन की तैयारियों को लेकर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सरकार पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रति भी जागरूक करेगी।

८. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

९. जानकारी के अनुसार, अमित शाह शिंदे की छावनी स्थित अटल बिहारी वाजपेई जी के पैतृक निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित कर सकते हैं।

१०. कुल मिलाकर, अटल जयंती के अवसर पर आयोजित यह सम्मेलन न केवल प्रदेश की विकास यात्रा को दर्शाएगा, बल्कि ग्वालियर और चंबल अंचल के लिए नई आर्थिक संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे