Gwalior news: चलती कार पर खतरनाक स्टंट, युवक-युवती गेट से बाहर लटके

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior news: शहर में सड़क सुरक्षा को ताक पर रखने का एक गंभीर मामला सामने आया है। व्यस्त कटोरा ताल रोड पर चलती कार से युवक और युवती के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक कार का दरवाजा खोलकर बाहर की ओर लटका हुआ है, जबकि कार के भीतर मौजूद एक युवती भी गेट से बाहर निकलने की कोशिश करती दिखाई दे रही है।यह घटना शहर के व्यस्त मार्ग पर हुई, जहाँ दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इस तरह का स्टंट न केवल कार सवारों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था।

पीछे चल रही कार से बनाया गया वीडियो

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पीछे से आ रही एक अन्य कार में बैठे व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया, जहां देखते ही देखते यह वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की पहचान की प्रक्रिया

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। कार के वाहन नंबर, घटना का समय और स्थान चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही संबंधित युवकों की पहचान भी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत संबंधित वाहन चालक और स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक और लापरवाह स्टंट न करें। इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जान को भी गंभीर खतरे में डालती हैं।पुलिस ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के स्टंट करने वालों के खिलाफ अब कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1116 जगह छापे, 1825 सिलेंडर जब्त

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. छत्तीसगढ़ में मौसम का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. घरेलू सिलेंडर की

Shivratri: आज मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Shivratri: हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी

Horoscope: 17-03-26

Horoscope: ग्रहों की चाल के अनुसार सोमवार का दिन कई राशियों के

FMPCCI मैनेजिंग कमेटी चुनाव में मनोज मीक निर्वाचित

FMPCCI : मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग मंच में क्रेडाई को पहली बार

barabanki farmer : सब्सिडी से नीरज की बदली तकदीर, जरबेरा की खेती से लाखों की कमाई

barabanki farmer : राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से बाराबंकी के नीरज

wholesale-inflation : 12 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, फरवरी में WPI बढ़कर 2.13%

wholesale-inflation : खाने-पीने की चीजें और रोजमर्रा के सामान महंगे, तेल की

dumka-shikaripara : भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

रिपोर्ट: आगस्टीन हेम्बरम dumka-shikaripara : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना

Bokaro Road Accident : बोकारो में सुबह टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रिपोर्ट- संजीव कुमार Bokaro Road Accident : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र

bokaro : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

रिपोर्ट- संजीव कुमार bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

Report by: Danveer Singheni Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को

Korba Encroachment Action: मुडापार में कबाड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Korba Encroachment Action: सुबह से चली प्रशासन की कार्रवाई, कई अवैध कब्जे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में