,

ग्वालियर: फर्जी दस्तावेज़ से उम्र बढ़ाकर कोर्ट में शादी का आवेदन

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, प्यार में पागल 19 वर्षीय युवक ने कानून और परिवार दोनों को गुमराह कर दिया। वह अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करना चाहता था, लेकिन उम्र की सीमा के कारण इसे संभव नहीं कर पा रहा था। इसके लिए उसने जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड में अपनी उम्र दो साल बढ़ाकर 21 वर्ष करवा ली।

फर्जीवाड़े की योजना

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शील नगर का रहने वाला रितेश धाकड़ (19) अक्सर अपने मामा के घर सागरताल जाता था। इसी दौरान उसे अपनी मौसी खुशबू राजपूत (25) से प्यार हो गया। परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, इसलिए रितेश और खुशबू ने घर छोड़कर भागने का फैसला किया।

कोर्ट में आवेदन और फर्जी दस्तावेज़

खुशबू के गायब होने के बाद उसके भाई आकाश सिंह राजपूत ने 24 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आकाश ने RTI के माध्यम से जानकारी प्राप्त की और पाया कि रितेश ने कोर्ट में शादी के लिए आवेदन दिया था और खुद की उम्र 21 साल बताई थी।

जब रितेश की असली 10वीं की मार्कशीट सामने आई, जिसमें जन्म वर्ष 2005 दर्ज था, तब पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।

कैसे किया फर्जीवाड़ा

रितेश ने जन्मतिथि बदलने के लिए फर्जी पंचनामा बनवाया और 25 अक्टूबर 2005 की जन्मतिथि को 25 अक्टूबर 2003 करवा दिया। इसके बाद उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड अपडेट करवाए। बैंक पासबुक और जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर 30 अप्रैल को उसने पासपोर्ट भी बनवाया, जिसमें खुद को अनपढ़ बताया।

कोर्ट ने दी लड़के की याचिका पर आदेश

17 जून को रितेश ने फर्जी दस्तावेज़ के साथ हाईकोर्ट ग्वालियर में याचिका दायर की। कोर्ट ने याचिका पर फैसला देते हुए कहा कि लड़की व्यस्क है और अपनी मर्जी से जहां रहना चाहे रह सकती है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा