ग्वालियर में इश्क के नाम पर धोखा: 6 महीने तक शोषण, वीडियो वायरल कर युवती को बदनाम किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। प्यार के नाम पर धोखेबाज़ी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। राजस्थान की 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ छह महीने तक शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम भी कर दिया। पीड़िता ने इंदरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद पाल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामला ऐसे शुरू हुआ

  • पीड़िता की मुलाकात करीब छह महीने पहले नूराबाद (मुरैना) के धनेली गांव निवासी गोविंद पाल से हुई थी।
  • गोविंद ने युवती से शादी का वादा किया और 24 अप्रैल को उसके घर आकर पहली बार शोषण किया।
  • इसके बाद वह उसे उज्जैन, मथुरा, आगरा और नोएडा लेकर गया और वहां भी शोषण करता रहा।
  • युवती इन दिनों दिल्ली में नौकरी करती है।
  • गोविंद ने वीडियो कॉल पर बात करते समय उसका नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
  • जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने वह वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर वायरल कर दिया।

इससे आहत होकर युवती ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक