ग्वालियर-झांसी हाईवे हादसा: ट्रैक्टर–ट्रॉली चालक गिरफ्तार, बोला: लाशें देखकर घबरा गया था इसलिए भागा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर-झांसी हाईवे हादसा: ट्रैक्टर–ट्रॉली चालक गिरफ्तार, बोला: लाशें देखकर घबरा गया था इसलिए भागा था

ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मालवा कॉलेज के सामने सिकरौदा तिराहा उस सुबह चीखों और अफरा-तफरी से भर गया, जब एक फॉर्च्यूनर रेत से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो दिन की तलाश के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी ट्रैक्टर–ट्रॉली चालक लोकेंद्र बघेल को दतिया से गिरफ्तार कर लिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार होकर दतिया में छुपा मिला

हादसे के बाद से ही 20 वर्षीय लोकेंद्र बघेल फरार था। पुलिस ने सोमवार को ट्रैक्टर–ट्रॉली के मालिक भोला गुर्जर को पकड़ा, जिससे मिली जानकारी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने दतिया के बिलासपुर लांच गांव में उसके बहनोई की बुआ के घर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लोकेंद्र ने बताया कि वह रेत भरने के बाद रॉयल्टी कटाकर अपनी साइड से हाईवे में आ रहा था। तभी पीछे से तेज धमाके के साथ फॉर्च्यूनर उसकी ट्रॉली में घुस गई। लाशें देखकर वह घबरा गया और मौके से भाग गया। पुलिस उसकी कहानी की क्रॉस जांच कर रही है।

हादसे से पहले दोस्त कार में गाना गाते दिखे, स्पीड भी ज्यादा

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पांचों दोस्त फॉर्च्यूनर में बैठे गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। कार के मीटर पर भी फोकस किया गया, जिससे अंदाजा लगता है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। वीडियो में दोस्त उसी क्रम में बैठे दिखे जैसे हादसे के बाद उनके शव मिले।

इससे पहले एक और वीडियो में सभी दोस्त जौरासी वाले हनुमान मंदिर के सामने नाश्ते की दुकान पर समोसा खाते नजर आए थे।

रातभर जश्न के बाद लौटते समय हुआ हादसा

शनिवार रात ग्वालियर के डीडी नगर से प्रिंस उर्फ क्षितिज राजावत अपने दोस्तों आदित्य जादौन, कौशल भदौरिया, अभिमन्यु सिंह तोमर और शिवम राज पुरोहित के साथ घूमने निकला था। रातभर जश्न मनाने के बाद सुबह वे जौरासी घाटी में नाश्ता करने पहुंचे। वापस लौटते समय हाईवे पर अचानक सामने आई रेत से भरी ट्रॉली में उनकी कार जा टकराई और मौके पर ही पांचों युवकों की मौत हो गई।

सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बागौली के अनुसार, आरोपी चालक का दावा है कि वह अपनी लेन में था और फॉर्च्यूनर पीछे से टकराई। पुलिस अब दोनों पक्षों के विवरण और तकनीकी सबूतों के आधार पर हादसे की असली वजह तलाश रही है।

Raja Bhoj Airport को विश्वस्तरीय बनाने पर मंथन, नागरिक सुझावों पर जोर; मनोज मीक ने मानदेय ठुकराया

Raja Bhoj Airport पर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सांसद Alok

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़

IPL 2026 में नया इतिहास , हैदराबाद ने मुंबई को हराकर रचा रिकॉर्ड

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार