Gwalior: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, 2 दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, 2700 जवानों की तैनाती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Gwalior: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 25 दिसंबर को ग्वालियर मेला मैदान में होने वाले कार्यक्रम और 24 दिसंबर की रात शहर में रुकने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार शाम से गुरुवार शाम तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

रूट डायवर्जन का समय

  • बुधवार: शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक
  • गुरुवार: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
    इस दौरान विमानतल से नदीगेट तक का रूट अलग-अलग सेक्टरों में डायवर्ट किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था

  • मेला मैदान में 1200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।
  • विमानतल से नदीगेट स्थित होटल तक करीब 1500 जवान अलग-अलग पालियों में तैनात किए जाएंगे।
  • कार्यक्रम स्थल के आसपास 25 पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
    • 935 बसें
    • 1200 कारें
    • 4500 दोपहिया वाहन

सुरक्षा ट्रायल के लिए कारकेड

मंगलवार को पुलिस ने विमानतल से मेला मैदान और नदीगेट तक कारकेड निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का ट्रायल किया। दोपहर 2 बजे के बाद निकाले गए इस कारकेड के दौरान सभी प्रमुख चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक रोककर डायवर्ट किया गया। करीब 1000 पुलिस बल तैनात रहा।

ट्रैफिक डायवर्जन की प्रमुख व्यवस्थाएं

  • भिंड से आने वाला ट्रैफिक लक्ष्मणगढ़ पुल से डायवर्ट होकर बेहटा चौकी, बड़ा गांव पुल होते हुए शहर में प्रवेश करेगा।
  • मुरैना से आने वाले वाहन निरावली, रायरू, अटल द्वार होते हुए आगे बढ़ सकेंगे।
  • मुरार से भिंड, मुरैना और मालनपुर जाने वाले वाहन 6 नंबर चौराहे से आर्मी एरिया और हाईवे से जाएंगे।
  • मुरैना से दतिया, झांसी और शिवपुरी जाने वाले वाहन निरावली से रायरू, मातीझील और बहोड़ापुर होकर निकलेंगे।

इन इलाकों में जाने से बचने की सलाह

गोला का मंदिर चौराहा, एमआईटीएस सूर्यनमस्कार तिराहा, महाराजागेट, रेसकोर्स रोड, आकाशवाणी तिराहा, मोती तवेला, बैजाताल, नदीगेट और शिंदे की छावनी क्षेत्र में अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री करेंगे अगवानी

केंद्रीय गृहमंत्री की अगवानी और तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार दोपहर ग्वालियर पहुंचेंगे। वे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

कार्यक्रम का शेड्यूल

  • बुधवार रात करीब 9 बजे गृहमंत्री ग्वालियर पहुंचेंगे
  • होटल ऊषा किरण पैलेस में रात्रि विश्राम
  • गुरुवार सुबह एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत
  • दोपहर 12 बजे मेला मैदान में एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे
  • दोपहर करीब 2 बजे ग्वालियर से रवाना होंगे

नेताओं से मुलाकात

होटल में रात्रि के दौरान अमित शाह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित चुनिंदा नेताओं से चर्चा करेंगे।

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग