Gwalior : ग्वालियर में हैवानियत: सुलह के बहाने बुलाकर जीजा पर हमला, साले ने दांतों से काटकर अलग किया कान का हिस्सा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ वैवाहिक विवाद में समझौता करने पहुँचे एक पति पर उसकी पत्नी और सालों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक साले ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए अपने जीजा का कान दांतों से चबाकर आधा काट डाला। लहूलुहान हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद अब न्याय की गुहार लेकर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुँचा है।

Gwalior वीडियो कॉल पर समझौते का झांसा देकर बिरला नगर बुलाया

यह खौफनाक घटना हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 13 (बिरला नगर) की है। शब्दप्रताप आश्रम के रहने वाले राहुल सिंह राजावत का विवाह 30 जून 2020 को ज्योति राजावत से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और पत्नी पिछले दो सालों से अपने मायके में रह रही थी। बीती 19 मई को ज्योति ने राहुल को वीडियो कॉल किया और आपसी सहमति से मामला सुलझाने की बात कही। पत्नी के बुलावे पर भरोसा करके राहुल बातचीत के लिए अपने ससुराल पहुँचा।

जयराज कुबेर,एडिशनल एसपी,ग्वालियर

Gwalior बात करने पर भड़के साले, दांतों से चबा डाला कान

ससुराल पहुँचकर जब राहुल अपनी पत्नी के भाइयों—रिम्पल परमार और विक्की परमार से बातचीत कर रहा था, तभी विवाद बढ़ गया। राहुल ने जब अपनी पत्नी को सामने बुलाकर बात करने को कहा, तो दोनों साले आगबबूला हो गए। उन्होंने पहले राहुल को भद्दी गालियां दीं और फिर लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी साले रिम्पल ने हैवानियत दिखाते हुए राहुल का कान अपने मुंह में दबाया और इतनी जोर से काटा कि कान का आधा हिस्सा कटकर अलग हो गया, जिससे कान की हड्डी भी टूट गई।

Gwalior एसपी दफ्तर पहुँचा पीड़ित परिवार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Gwalior वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल राहुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित राहुल अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुँचा। उसने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती सुनाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की।

इस मामले में हजीरा थाना पुलिस पहले ही पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। एसपी कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित को निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।

Read this: SRH vs RCB : विराट कोहली के पास IPL में लगातार चौथी बार ये कारनामा करने का मौका, 58 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं